आज हम ऐसे युग में जी रहें हैं जिसमें आदमी को घर बैठे अनेकों भोग विलास की वस्तुएं घर बैठे प्राप्त हो जाती हैं ।
आज आदमी हर प्रकार से संपन्न हो चुका है।
पहले की बात करे तो एक ऐसे भी वक्त होता था की आदमी को पानी पीने के लिए भी कुंआ खोदना पड़ता था ।
सैंकड़ों मील तक पैदल चलना पड़ता था अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को जुटाने के लिए।
चलो यहां तक तो ठीक है जब आदमी को इतनी सारी सुविधाएं मिल चुकी है तो क्यों आखरी आदमी अपनी उल्टी प्रवृत्ति की ओर भाग रहा है।
हमारा देश निर्भया कांड को कभी भी भूल सकता है क्या उस बेचारी की क्या भूल थी की वो क्यों घूमने निकली क्यों बस में सवार हुई। क्या ये देश उसका नही था क्या संविधान में कोई भी राइट्स उसके लिए नहीं थे।
और आज भी देश में कोई भी औरत सुरक्षित नही हैं।
पता नही कौनसी अभागी इन हवस के भेड़ियों का शिकार कब बन जाए पता नही।
अभी मेरा देश मणिपुर की झकझोर देने वाली घटना के शौक से बाहर निकला नही था की तभी राजस्थान में एक 14 साल की बची को एक जलते हुए कोयले की भट्टी में जिंदा धकेल दिया जाता है ।
जैसे ही मैंने इस घटना को सुना दिमाग एक दम सुन्न पड़ क्या आत्मा सिहर सी गई ।
आखिर क्या कसूर था इस बच्ची का क्या बड़ा गुनाह करदिया था इस बच्ची ने ।
क्या उसका यही कसूर था की वो लड़की थी । क्या मंजर होगा उस वक्त जिस वक्त उस नन्ही जान को दरिंदो ने दबोचा होगा ।
क्या भगवान से कहा होगा की मुझे कभी लड़की मत बनाना ।
क्या उन लोगों का परिवार नही है। मां बहन बेटियां नही क्यों करते है ये सब कुछ । ये सब हमारे समाज की कमी है।
हमारी सरकार की कमी है हमारे कानून व्यवस्था की कमी है।
हमारे संस्कारों की कमी है हमारे सोचने के नजरिए की कमी है।
हम सिर्फ सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी बाते करते हैं ये गलत है वो गलत है किसलिए एक लाइक के लिए मगर प्रैक्टिकल हम इस चीज को छोड़ देते हैं।
हमारे सामने किसी भी लड़की के साथ हो रहे अत्याचार या शोषण को नजरंदाज कर देते है ये सोच कर के हम क्यों पड़े इस मामले में जिस से उन हैवानों का हौंसला बुलंद हो जाता है।
बहुत से घरों में लड़के को लड़की से ज्यादा अहमियत दी जाती उसको लड़की से ज्यादा आजादी दी जाती है। हर उसकी गलती को दबाया जाता है जिस से उसके आदतें दिन भर बिगड़ती जाती हैं । और वो बाहर जाकर बलात्कार जैसे घिनौने काम को अंजाम देता है । और तो और फिर भी घर वाले उसका साथ नही छोड़ते वह आखिर तक उसका साथ देते हैं । कोर्ट में उसकी पैरवी करना जेल में उस से मिलना । क्यों करते हैं ऐसा क्योंकि ये उनका राजकुमार है उनकी वंशबेल बढ़ाएगा।
आखिर क्यों?
सिर्फ आपके लाड प्यार ने किसी मासूम की जिंदगी को चकनाचुर कर दिया । अगर आपने अपने बेटे को सिर पर न चढ़ा कर उसे अच्छे संस्कार अच्छे विचार थोड़ा भय दे दोगे होते तो एक बेटी की इज्जत कभी तार - तार नही होगी ।
हमें किसी भी औरत को बिस्तर गरम करने वाली वस्तु के नजरिए से कभी नही देखना चाहिए ।
बच्चे पैदा करने वाली मशीन नही समझना चाहिए ।
औरत तो वो शख्सियत है जिसने मां दुर्गा बन कर रक्षासों का संहार किया था ।
जिसने झांसी की रानी बन कर अंग्रेजों की नींद खराब कर दी थी ।
जिसने कल्पना चावला बन कर पूरे स्पेस की लंबाई नाप ली थी।
जिसने इंदिरा बन कर भिंडरवाला जैसी बुराई को झड़ से उखाड़ फेंक दिया था।
हम लोग जितना भी ओरतों को अपमानित करते रहेंगे उतना ही पतन की ओर जाते रहेंगे और आगे क्या होगा कुछ नही बिलकुल ब्लैंक जीरो स्पॉट ।
सब कुछ खत्म
सभी लोगो से मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है की अपने घर की ही भी बाहर की सभी औरतों की दिल से इज्जत करे उनका मान सम्मान करें।