Thursday, August 3, 2023

महिलाओं का सम्मान

मेरे प्यारे दोस्तों,

आज हम ऐसे युग में जी रहें हैं जिसमें आदमी को घर बैठे अनेकों भोग विलास की वस्तुएं घर बैठे प्राप्त हो जाती हैं ।
आज आदमी हर प्रकार से संपन्न हो चुका है।
पहले की बात करे तो एक ऐसे भी वक्त होता था की आदमी को पानी पीने के लिए भी कुंआ खोदना पड़ता था ।
सैंकड़ों मील तक पैदल चलना पड़ता था अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को जुटाने के लिए।
चलो यहां तक तो ठीक है जब आदमी को इतनी सारी सुविधाएं मिल चुकी है तो क्यों आखरी आदमी अपनी उल्टी प्रवृत्ति की ओर भाग रहा है।

हमारा देश निर्भया कांड को कभी भी भूल सकता है क्या उस बेचारी की क्या भूल थी की वो क्यों घूमने निकली क्यों बस में सवार हुई। क्या ये देश उसका नही था क्या संविधान में कोई भी राइट्स उसके लिए नहीं थे।

और आज भी देश में कोई भी औरत सुरक्षित नही हैं।
पता नही कौनसी अभागी इन हवस के भेड़ियों का शिकार कब बन जाए पता नही।
अभी मेरा देश मणिपुर की झकझोर देने वाली घटना के शौक से बाहर निकला नही था की तभी राजस्थान में एक 14 साल की बची को एक जलते हुए कोयले की भट्टी में जिंदा धकेल दिया जाता है ।
जैसे ही मैंने इस घटना को सुना दिमाग एक दम सुन्न पड़ क्या आत्मा सिहर सी गई ।
आखिर क्या कसूर था इस बच्ची का क्या बड़ा गुनाह करदिया था इस बच्ची ने ।
क्या उसका यही कसूर था की वो लड़की थी । क्या मंजर होगा उस वक्त जिस वक्त उस नन्ही जान को दरिंदो ने दबोचा होगा ।
क्या भगवान से कहा होगा की मुझे कभी लड़की मत बनाना ।
क्या उन लोगों का परिवार नही है। मां बहन बेटियां नही क्यों करते है ये सब कुछ । ये सब हमारे समाज की कमी है।
हमारी सरकार की कमी है हमारे कानून व्यवस्था की कमी है।
हमारे संस्कारों की कमी है हमारे सोचने के नजरिए की कमी है।

हम सिर्फ सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी बाते करते हैं ये गलत है वो गलत है किसलिए एक लाइक के लिए मगर प्रैक्टिकल हम इस चीज को छोड़ देते हैं।
हमारे सामने किसी भी लड़की के साथ हो रहे अत्याचार या शोषण को नजरंदाज कर देते है ये सोच कर के हम क्यों पड़े इस मामले में जिस से उन हैवानों का हौंसला बुलंद हो जाता है।
बहुत से घरों में लड़के को लड़की से ज्यादा अहमियत दी जाती उसको लड़की से ज्यादा आजादी दी जाती है। हर उसकी गलती को दबाया जाता है जिस से उसके आदतें दिन भर बिगड़ती जाती हैं । और वो बाहर जाकर बलात्कार जैसे घिनौने काम को अंजाम देता है । और तो और फिर भी घर वाले उसका साथ नही छोड़ते वह आखिर तक उसका साथ देते हैं । कोर्ट में उसकी पैरवी करना जेल में उस से मिलना । क्यों करते हैं ऐसा क्योंकि ये उनका राजकुमार है उनकी वंशबेल बढ़ाएगा।
आखिर क्यों?
सिर्फ आपके लाड प्यार ने किसी मासूम की जिंदगी को चकनाचुर कर दिया । अगर आपने अपने बेटे को सिर पर न चढ़ा कर उसे अच्छे संस्कार  अच्छे विचार थोड़ा भय दे दोगे होते तो एक बेटी की इज्जत कभी तार - तार नही होगी ।
हमें किसी भी औरत को बिस्तर गरम करने वाली वस्तु के नजरिए से कभी नही देखना चाहिए ।
बच्चे पैदा करने वाली मशीन नही समझना चाहिए ।
औरत तो वो शख्सियत है जिसने मां दुर्गा बन कर रक्षासों का संहार किया था ।
जिसने झांसी की रानी बन कर अंग्रेजों की नींद खराब कर दी थी ।
जिसने कल्पना चावला बन कर पूरे स्पेस की लंबाई नाप ली थी।
जिसने इंदिरा बन कर भिंडरवाला जैसी बुराई को झड़ से उखाड़ फेंक दिया था।
हम लोग जितना भी ओरतों को अपमानित करते रहेंगे उतना ही पतन की ओर जाते रहेंगे और आगे क्या होगा कुछ नही बिलकुल ब्लैंक जीरो स्पॉट ।

सब कुछ खत्म 

सभी लोगो से मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है की अपने घर की ही भी बाहर की सभी औरतों की दिल से इज्जत करे उनका मान सम्मान करें।







Thursday, August 20, 2020

परिवार एक गाड़ी।

 परिवार एक गाड़ी। 

हैल्लो दोस्तों पुरे विश्व में कोरोना काल छाया हुआ है। हर आदमी अपनी इच्छाओ के साथ जिए जा रहा है।  आज 

19-08 -2020 सुबह के 6 बजे एक अजीब सी दुनिया में से वापिस खिंच के लायी बीवी।काश के बीवी नहीं जगाती ।  आज के समय सिर्फ किसी भी 

आदमी को चैन मिलता है वो है नींद से । ये  भी भगवन ने अजीब सी दुनिया बनायीं एक बनावटी रंगीली दुनिया  जिसमें 

जाकर मनुष्य अपना वर्तमान ,दुःख और ख़ुशी सब भूल जाता है।   इस दुनिया से बाहर निकलने के बाद हमने वही 

पाया फैमिली  रूपी गाड़ी जिसको हम चलाये जा रहे या उसके मुसाफिर बन कर चल रहे हैं। हमने इस दुनिया से 

बाहर निकल कर थोड़ मौसम का मुआयना किया , ये  लो भाई आज भी दफ्तर लेट पहुंचेंगे । मौसम था तो बड़ा 

सुहाना ठंडी गीली हवा मन को इतना शांत कर रही थी की मानो मै आसमान के उपरले छोर पर उड़ रहा हो एक 

दुःख भरी दुनिया और स्वार्थी दुनिया से दूर।  स्वार्थी दुनिया ये तो जाहिर सी बात है ये दुनिया इतनी स्वार्थी हो गई है 

की लोगों ने इस नेचर के नियमो को भी तार तार कर दिया है।  बस  इसके लिए तो "अपना काम बनता बाड़ में जाये 

जनता " यही कहा जा सकता है। एक तो  बात है  कभी-कभी मेरे  मन (ये तो आप भी सोच लेते होंगे) में ये ख्याल 

आता  है मेरा मन मुझ से हजारों प्रश्नन पूछने की जदोजहद में लगा रहता है मगर इनका एक ही जवाब है की काश 

ऐसा होता। इस भगवान् (गॉड ,अल्हा ) ने बनायीं प्यारी सी दुनिया में इतनी  सरहदें , इतनी बंदिशे क्यों लगाई गयी। 

 हम सब एक ही जाति (मनुष्य जाति) के लोग है। क्यों ये मुद्रा बनायीं गयी , क्यों ये बड़े-बड़े  नियम बनाये गए  और

 उनको तोड़ने पर कठोर कानून बनाये गए।  क्यों लोग अपनी रति भर इच्छा के लिए अपने ही जाति (मनुष्य जाति )

 के खून का प्यासा हो जाता है? स्त्री वो हस्ती है जो हमारे जीवन के सबसे पहला उत्पति का जरिया है स्त्री हमारी 

परिवार की गाड़ी का अहम् यानी के सबसे मजबूत मुसाफिर है। क्यों लोग उसको आज हवस की नजरों से देखते है

 ? क्यों उनकी तमन्ना सिर्फ औरत का शरीर नौचने की होती है ? क्यों लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे  हुए हैं

 ? आखिर क्यूँ ?ये क्यों का जवाब न किसीको भी नहीं मिला है आज तक भी। चलो इसका जवाब तो मैं दे नहीं 

सकता मगर एक बात मैं खुद को तो सुधार  सकता हूँ।  खुद को तो मैं कैसे भी ढाल सकता हूँ  वो कहते है न कि 

"खुद की सोच बदलो , संसार अपने आप बदल जायेगा "  चलो  इस से कुछ तो  सुधार होगा। मेरे दिल और दिमाग 

का इस विषय पर शब्दों का युद्ध पुरे जोरो शोरों पर जारी था इतने में पानी के कुछ छीटें मेरे चिंता जनक चेहरे पर

 आकर गिरे। मुझे लगा की किसी ने मुझे समुन्दर में धकेल दिया।  मैं अपने इस शब्दों के खेल से वापिस अपने

 वर्तमान में आया और देखा की अब बरसात भी शुरू  हो गयी थी। ठण्डी -ठण्डी  मोतियों जैसे बुँदे घर के आंगन में 

गिर रही थी। घर के चूल्हे पर चाय की प्याली आग की लपटों से ऐसी लिपटी हुयी थी कि जैसे दो प्रेमी कुम्भ के मेले

 में बहुतसालो  के बिछड़े हुए मिले थे।  चाय की खुशभु और बरसात में ठंडी गिरती बूंदो का  संगीत  और  महकती

 हवादिल को और मन को शांति प्रदान कर रहे थे।  ठंडी मदमहक्ति हवा के थपेड़ो से मैं अपने खयालो में खो गया। 

अपने अतीत में की जब मैं या आप इस परिवार रुपी गाडी में बैठे थे तो क्या महसूस करते थे कैसा समय था। 

बहुत हजारों सालो पहले ये तो आज तक भी किसीको पक्का पता नहीं चल पाया है कि आदमी की उत्पति कब 

,कहाँ और किस समय हुयी थी। साइंस तो आज भी इसकी खोज कर रहा है।  ये तो लोगो के अपने अपने तर्क है 

जो वे बता कर  इस फॅमिली रुपी गाडी से विदा ले चुके हैं।  मगर हाँ मैं उन्हें गलत बिलकुल नई कहूंगा क्योंकि 

उन्होंने अनुमान लगाया था।   बाकी तो हम लोग भी कर सकते हैं न। तो ये हजारो पता नई लाखों सालो से चलता 

आ रहा की आदमी हमेशा एक परिवार रुपी गाडी पर सफर करता है।  उसके इस सफर में हजारो मोड़ और

 लाखो खुँशिया और दुःख आते और जाते हैं फिर भी मनुष्य परिवार रुपी गाडी को नहीं छोड़ता है। क्यूंकि हमारी

 जिंदगी परिवार से चलती है या परिवार के लिए चलती है।   बिना परिवार के इस दुनिया में कोई भी सदस्य नहीं है।

 परिवार की गाड़ी हजारों लाखो सालों से चलती आ रही है।इस परिवार की गाडी में जितने भी हमसफ़र होते हैं वो 

हमशा यादगार होते है और हमारी ज़िन्दगी पर एक अमिट  छाप छोड़ जाते हैं जो हम भूलकर भी नहीं भुला सकतें।     


Tuesday, August 18, 2020

The Book Lover

बहुत समय पहले आयरलैंड में कोलंबा नाम का एक  रहता था जो किताबों से प्यार करता था , वास्तव में , वह पुस्तकों के लिए पागल था , लेकिन आयरलैंड में किताबें तब बिलकुल एक नई चीज़ थी।  बड़ी मुश्किल से ही उसे कोई किताब हाथ लगती थी।  अगर कोई नई किताब पड़ना चाहता था , तो उसे किताब को खोजने के लिए बहुत लम्बा सफर तय करना पड़ता था।  यदि वो आदमी किताब का मालिक होना चाहता, तो उसे अपने हाथ से उसकी नक़ल करनी होती थी।  


अब अगर कोलंबा को सिर्फ कहानिया चाहिए होती , तो उसमें कोई परेशानी नहीं थी।  कहानी सुनाने वाले "बार्ड " यानि घुमन्तु (भांड या विदूषक ) हमेशा से गांव गांव घूमकर लोगों को कहानिया सुनाया करते थे।  वे भव्य और बढ़िया पुरानी होती थी, जिनका एक-एक शब्द उन्हें रट्टा होता था।  कहानी सुनाने के बाद "बार्ड " एक सोने का कटोरा जो उनके भाले की जंजीर से लटका होता था अपने श्रोताओं की नाक के निचे लटकाते थे और लोग उसमें सिक्के डालते थे।  यदि लोग पर्याप्त मात्रा में सिक्के गिराते , तो "बार्ड " उनके नाम की प्रंशसा में छोटे गीत गाते थे।  अगर कंजूस लोग दान में एक भी सिक्का नहीं देते तो "बार्ड " उनकी कंजूसी पर गीत रचते और गाते थे।  इसलिए लोग अच्छा दान देकर "बार्ड " को खुश रखने की कोशीश करते थे। 


कोलम्बा को पुरानीकहानियो से बहुत प्यार था और क्यूंकि वह एक बड़े सरदार का बेटा था , उसने खुद एक प्रसिद्ध "बार्ड " से कहानी सुनाने की शिक्षा ली थी।  लेकिन एक बार जब कोलम्बा ने पढ़ना सिख लिया, फिर किताबों के अलावा उसे और कुछ नहीं सूझता था।  

  कोलम्बा ने सब कुछ बहुत जल्दी सिख लिया था।  जब वो बहुत छोटा था , तब एक नबी , एक रात, सितारों का अध्यन कर रहा था।  उसने आकाश में एक सन्देश देखा "कोलम्बा को पढ़ना शुरू करना चाहिए " नबी ने कहा।  उसके बाद वर्णमला के अक्षरों को एक केक के अंदर पकाया गया और कोलम्बा ने उस केक को खाया।  अक्षरों को पचाने के बाद कोलम्बा ने उनका अभ्यास शुरू किया।  फिर कठिन अभ्यास के बाद वो एक मोम की स्लेट पर शब्द लिखने लगा और उन्हें पढ़ने लगा।  कोलम्बा के ज़माने में केवल कुछ ही लोग पढ़ना जानते थे और कईं लोगों को पढ़ने का विचार ठीक नहीं लगता था।  यदि कोई आदमी पढ़ना सिख जायेगा फिर उसकी यादाश्त का क्या होगा ? अगर कहानिया किताबों में कैद होंगी फिर उन्हें कोई याद क्यों करेगा ? उसके बाद किसी को कहानी सुनाने वाले "बार्ड"  की जरुरत ही नहीं होगी।  लेकिन कोलंबो के अनुसार आयरलैंड में "बार्ड " और किताबों , दोनों के लिए पर्याप्त स्थान था।  और उन दोनों को सम्मानित किया जाना चाहिए था। 

कोलम्बा बड़े होकर एक बुलंद आवाज वाला और एक बड़े डील-डौल  शरीर वाला आदमी बना।  उसकी जोरदार आवाज को एक मिल दूर से सुना जा सकता था।  उसे जो भी अच्छा लगता , उसे वो पुरे दिल से करता था। किताबों के अलावा , कोलम्बा आयरलैंड के हर वर्ग इंच , चप्पे-चप्पे से उसे प्यार था।  वो चर्च से भी प्यार करता था। चर्च के प्रति अपना प्यार दर्शाने के लिए कोलम्बा ने सांसारिक तौर तरीके छोड़ दिए थे।  वो घोड़े के बालो से बना एक खुरदरा चोगा अपने बदन पर पहनता था।  वो तकिये की जगह पर एक पत्थर का प्रयोग करता था। 

लेकिन न तो आयरलैंड और न ही चर्च कोलम्बा के पुस्तकों के प्यार के रस्ते में आड़े आया।  वो आयरलैंड में मौजूद हर किताब को पढ़ने और कॉपी (नक़ल ) करने के लिए कटिबद्ध था।  चूँकि किताबें आमतौर पर मठों में थी , इसलिए कोलम्बा अपना अधिकांश समय एक मठ से दूसरे मठ जाने में बिताता था।  पर एक बड़ी मुसीबत थी , मठों में भिक्षु कभी-कभी अपनी पुस्तकों से ईर्ष्या करते थें।  उन्हें पुस्तक के केवल एक ही प्रति पसंद थी और वो नहीं चाहते थे कोई उनकी पुस्तक की नक़ल बनाये।  इसलिए जब वे कोलम्बा को सड़क पर आते हुए देखते, तो वो सबको चेतावनी देते , "जल्दी करों, नई किताबें छुपाओ " वे कहते।  और जब कोलम्बो मठ में पहुँचता , तो भिक्षु दुःख से अपना सर हिला देते और कहते "नहीं , यंहा पर कोई नई किताब नहीं है। "


एक दिन कोलम्बा ने सुना लोंगराड नाम के उपदेशक के पास में एक किताब थी जिसे कोलम्बा ने कभी नहीं देखा था।  फिर कोलम्बा तुरंत उस उपदेशक के पास पहुंचा।  हाँ ,  लोंगराड ने कहा।  उसके पास वो किताब थी , लेकिन वो कोलम्बा को उसे देखने तक नहीं देगा।  कोलम्बा ने उपदेशक से बहुत आरजू-मिन्नत की , लेकिन उसको कोई असर नहीं हुआ।  हर बार उपदेशक ने "न " ही कहा।  फिर कोलम्बा को लाल-गरम गुस्सा आया , जो उसके बालों की जड़ों तक पहुंचा।  "तुम्हारी किताबें अब तुम्हारा कोई भला नहीं करेंगी।" कोलम्बा ने उसे बद्दुआ दी , और फिर कोलम्बा वंहा से चला।  कंटीला चोगा उसकी चमड़ी से लगातार चुभता रहा। 

कुछ समय बाद कोलम्बा का एक अच्छा दोस्त फिनियन , रोम की यात्रा से वापस आते समय एक नई किताब अपने साथ लाया।  चूँकि  फिनियन उसका  दोस्त था , इसलिए कोलम्बा बहुत उत्साहित होकर अपनी स्याही , कलम और चर्मपत्र के साथ फिनियन के मठ की ओर चल दिया।  उसने अपनी पालतू क्रेन को भी साथ में लिया।  क्रेन एक प्यारे से मादा बगुले का नाम था। फिनियन ने मठ में अपने मित्र का स्वागत किया।  उसने कहा , निश्चित रूप से , तुम उस पुस्तक को देख सकते हो।  लेकिन तुम उसकी नक़ल नहीं कर सकते हो। 
उस रात कोलम्बा और उसकी  क्रेन लाइब्रेरी में गए।  वहां किताब को एक पत्थर की दिवार में बंद एक चैन के अंत में रखा गया था।  बड़े ध्यान से कोलम्बा ने किताब खोली और भगवना की प्रंशसा की।  वो क्या किताब थी ? मछलिया और फूल उस पुस्तक के अक्षरों में अपना घोसलां बनाये थे।  सुन्दर सर्पीले गोल अक्षर हासिये में फैले थे। काले और बोल्ड प्रिंट में छोटे गोल-गोल अक्षर , पुस्तक में छोटे दोस्त पक्षियों की तरह कंधे से कन्धा मिलकर बैठे थे।  "देखो क्रेन " कोलम्बा फुसफुसाया , " इस किताब में कितना सौंदर्य भरा हुआ है।  वो कितनी अभूतपूर्व है। "
 
 

अगली रात मठ में सभी सो रहे थे , कोलम्बा अपनी कलम और चर्मपत्र के साथ पुस्तकालय में गया और किताब की नक़ल करने लगा।  अगली रात भी।  और उससे अगली और उससे अगली रात भी।  उसके पास सुन्दर सर्पिल गोले बनाने का समय नहीं था , लेकिन उसने पुस्तक के सरे अक्षर और  शब्द उतारें।  अब बस केवल एक रात का काम बाकी था। 


पर उस रात फिनियन को शक हुआ।  उसने एक ख़ुफ़िया को पुस्तकालय में भेजा।  निश्चित रूप से दूत को एक पुस्तक  नहीं, बल्कि दो दिखाई दी , और उनके बीच उसने मोमबत्ती की रौशनी में कोलम्बा को बैठा पाया।  फिर कोलम्बा और फिनियन के बीच बड़ी बहस हुयी।  फिनियन ने कहा की उसने कोलम्बा को अपनी किताब की नक़ल की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए कॉपी की गई किताब उसकी थी।  पर कोलम्बा ने कहा की क्योंकि उसने अपने हाथों से नक़ल की थी इसलिए प्रतिलिपि उसकी थी।  दोनों आदमी अपने तर्कों से एक इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।  इसलिए अंत में वे न्याय के लिए आयरलैंड के उच्च राजा के पास गए।  


वे दोनों उच्च राजा के सामने खड़े थे।  सबसे पहले इ ने अपना तर्क दिया और फिर दूसरे ने। 
उच्च राजा अपने सर को कभी बायीं और झुकाता कभी दाहिनी और झुकाता।  उसने दोनों पक्षों के तर्कों को तोला। 

अंत में उच्च राजा ने  फिनियन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।  " किसी गाय का बछड़ा उसका होता है " उच्च राजा ने कहा और इसलिए किसी किताब की नक़ल भी उसी किताब के मालिक की होगी। " निरणय सुन कर कोलम्बा का गुस्सा फुट पड़ा , " यह सरासर गलत निर्णय है ," वो चिल्लाया  , " और मैं इसका बदला जरूर लूँगा। "


उसके बाद कोलम्बा सीधा उन पहाड़ों के लिए रवाना हुआ जहाँ उसके कुनबे के लोग रहते थे। उसके पिता की सेना में  कई योद्धा थे, जो सभी वीर थे  और उनमें से कोई भी युद्ध करने स पीछे नहीं हटने वाला था।  कोलम्बा ने उन्हें अपनी कहानी फटाफट सुनाई।  उसके बाद कोलम्बा के पिता की सेना , उच्च राजा की सेना से लड़ने के लिए तुरंत रवाना हुइ।  कोलम्बा अकेले में प्रार्थना करने लगा।  पता नहीं वो प्रार्थना थी या कोलम्बा के सैनिको की वीरता?लेकिन अंत में उच्च राजा बुरी तरह से हारा।  उच्च राजा के तीन हजार सैनिक मारे गए और कोलम्बा का सिर्फ एक आदमी मरा। इतना जरूर था , कोलम्बा ने बड़ी सफलता से अपना बदला लिया। 


फिर भी कोलम्बा ने खुद को एक विजेता महसूस नहीं किया।  युद्ध ख़त्म होने के बाद कोलम्बा अपने खुरदरे चोगे में खुद को बहुत दयनीय महसूस करने लगा।  तीन हजार और एक सैनिक जो कल तक जीवित थे , आज मर गए थे।  और इतनी तबाही सिर्फ एक किताब के कारन , कोलम्बा का व्यवहार दुनिया के आम आदमी की तरह था , चर्च के नेक आदमी की तरह नहीं और अब उसे खुद पर शर्म आ थी।  वो अपने आपको इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देगा जिसकी वो कल्पना कर सकता था।  इसलिए कोलम्बा ने आयरलैंड छोड़ने की और अपने प्यारे वतन को कभी नहीं देखने की कसम खायी। 



दिल में गहरे दुःख के साथ कोलंबो ने अपने दोस्तों से , अपनी प्यारी मातृभूमी, उन किताबों से जिनकी नक़ल बनायीं थी अलविदा कहा।  फिर अपनी नव डेवी -रेड में चढ़ कर अपने बारह साथियों और अपनी पालतू क्रेन के साथ , वो सजा लेने के लिए उत्त्तर की और एक अज्ञात द्वीप के लिए रवाना हुआ। 

उसके पास चुनने के लिए कई द्वीप थे।  कोलम्बा पहले एक पर रुका , फिर दूसरे पर, लेकिन हर बार जब उस्सने दक्षिण की तरफ , तब उसे वहां से आयरलैंड नजर आया।  फिर वो काफी दूर गया , लेकिन वहां जब वह एक पहाड़ी पर चढ़ा उसे अपना प्रिय आयरलैंड , हमेशा की तरह हरा दिखाई दिया।  अंत में कोलम्बा ईओना  द्वीप पहुंचा।  वहां वो सबसे ऊँची छोटी पर चढ़ा और उसने दक्षिण की ओर देखा , पर उसे इस बार समुद्र ही नजर आया।  अब कोलम्बा को अपना नया घर मिल गया था। 



कोलम्बा और उसके दोस्तों ने वहां पर एक चर्च बनाया और उसके चारों और प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक , कुल तरह झोपड़िया बनवायी।  उन झोपड़ियों के चारों और उन्होंने एक दिवार बनवायी।  यह उनका शहर था जहाँ सब लोग एक परिवार जैसे रहते थे। समय बितने के साथ-साथ और भी लोग उस परिवार शामिल हुए , क्योंकि कोलम्बा को न केवल अपने पड़ोसियों से बल्कि आसपास के द्वीपों के लोगों यंहा तक की स्कॉटलैंड के लोगों से भी दोस्ती करने की जल्दी थी।  उसने पुरे उत्त्तर में यात्रा की , प्रचार किया और छोटे-छोटे चर्च शुरू किये।  एक बार वह स्कॉटलैंड की पूरी चौड़ाई चला और उसने वहां के राजा  को ईसाई बनाने के लिए राजी किया। 



बेशक, कोलम्बा को अपने वतन आयरलैंड की बहुत  याद आती थी।  हरेक पक्षी जो दक्षिण की और उड़ता , वो कोलम्बा को उसके देश की याद दिलाता।  अब वो नई पुस्तकों की ख़ुशी से भी बेगाना था।  फिर भी उसके पास एक बाइबल  थी।  जो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक थी।  कोलम्बा ने यह तय किया की प्रत्येक चर्च के पास अपनी बाइबल की प्रति होनी चाहिए।  इसलिए रात दिन वो बाइबल की प्रतिलिपियां बनाता रहा। अपनी अथक लगन और मेहनत से कोलम्बा ने अपने हाथो से बाइबल (न्यू-टेस्टामेंट ) की तीन सौ प्रतियां  बनाई। 



कोलम्बा अब सत्तर साल का था और वह पिछले अठाइस साल से ईओना में रह रहा था।  एक दिन आयरलैंड से नौकाओं का बेडा उसके द्वीप पर आकर उतरा।  उनका स्वागत करने के लिए कोलम्बा समुन्दर के किनारे गया।  उन नावों में बीस बिशप , चालीस पुजारी , और तीस भिक्षु थे।  सभी नब्बे लोग आयरिश थे।  कोलम्बा ने सभी को अपने गले लगाया।  एक बिशप ने उन्हें आने का कारण समझाया।  आयरलैंड में तमाम मुश्किलें और परेशानिया थी।  उनका कारण कहानी सुनाने वाले "बार्ड " थे।  वे बहुत लालची हो गए थे।  वे अब सिक्कों से संतुष्ट नहीं होते थे। उन्होंने राजा को आज्ञा दी और उससे शाही कंगन माँगा और राजा ने इंकार किया तो "बार्ड " ने राजा के खिलाफ गीत गाने की धमकी दी , जिससे राजा पुरे राज्य में अपमानित होता।  उसके बाद एक विशाल बैठक बुलाई गई , जिसमें सभी कहानी सुनाने वाले "बार्ड " को देश से निकले जाना तय हुआ। 


बिशप्स की बात सुनकर , कोलम्बा  के चेहरे पर  हवाइयाँ उड़ने लगी।  भला "बार्ड " इतना बुरा व्यव्हार कैसे कर सकते थे? लेकिन देश निकाला , उनको निकालने से देश के छवि धूल में मिल जाएगी। "कहानियो के बिना , गांव के बिना , आयरिश लोगो का क्या हश्र होगा ? उसकी कल्पना करनी भी मुश्किल थी।  "तुम हमारे वापस चलो " बिशप ,पुजारी और भिक्षुओ ने कोलम्बा से भीख मांगी।  
"तुम चलकर बैठक में अपनी राय रखो।" केवल तुम ही राजा और "बार्ड " को समझा सकते हो। " लेकिन कोलम्बा आयरलैंड जाने की बात सोच भी नहीं सकता था।  उसने अपने वतन पर दुबारा नजरे न डालने की कसम जो खाई थी।  वो अब कैसे वापिस जा सकता था ? लेकिन उसे अपने वतन की मदद के लिए जाना ही होगा ? उस रात को कोलम्बा जगा रहा और अपनी खाई कसम के बारे में सोचता रहा। 


आखिर में उन्हें एक उत्तर मिला।  उसने आयरलैंड पर पैर रखने के कसम नहीं खाई थी।  उसने अपने देश पर नजर न डालने की कसम खाई थी।  इसलिए कोलम्बा ने अपनी आँखों पर पट्टी बांध ली और बिशप ,पुजारियों और भिक्षुओ के साथ वापस आयरलैंड चला।  वो पहली नाव के आगे वाले छोर पर बैठ गया।  हालाँकि वो देख नहीं सकता था , पर वह खुद को आयरलैंड के करीब पहुंचते हुए जरूर महसूस करना चाहता था। 


कोलम्बा के आने से पहले बैठक के सहभागी इकठे हो चुके थे।  आयरलैंड के सभी स्थानीय राजाओ के अलावा वहां सभी रईस, चर्च वाले , और बारह सौ  लोग वहां मौजूद थे।  जब उन्होंने कोलम्बा को देखा , जिसकी आँखों पर पट्टी बंधी थी और जो उनका नेतृत्व करने जा रहा था , तो वे उसके सम्मान में उठे।  और जब कोलम्बा ने बोलना शुरू किया , तो वे एक दूसरे को देख कर मुस्कराये।  न तो आँखों की पट्टी , और न ही समय बीतने का कोलम्बा की अद्भुत आवाज पर कोई फर्क पड़ा था।  उसकी आवाज और भाषण पहले की तरह ही बुलंद था।  कोलम्बा के अलावा कोई ऐसा कोई नहीं था जिसके शब्द राजाओ और कहानी सुनाने वाले "बार्ड " दोनों को संतुष्ट करते।  बैठक के अंत में कहानी सुनाने वाले "बार्ड " ने नियमो को स्वीकार किया।  अब वे देश में रह सकते थे।  और राजाओ ने कहानी सुनाने वाले "बार्ड " को रहने की सहमति व्यक्त की। 



फिर कोलम्बा ईओना वापस लौटा।  अपने वतन वापस लौटने की उसकी इच्छा पूरी हो गई थी। उसने अपने पैरों के निचे एक बार फिर से मुलायम आयरिश मिटटी महसूस की थी।  उसने अपनी जमीन की सोंधी खुशबु सूंघी थी।  उसने "बार्ड " से पुराने गाने और आयरिश कहानिया सुनी थी।  अब वह अपने द्वीप वापस जाकर अपनी आँखों की पट्टी खोलने की जल्दी में था।  अब उसके बस्ते में एक नई पुस्तक थी जो बिशपों ने उसे भेंट की थी।  वो निश्चित रूप से कोलम्बा के लिए एक बहुत बड़ा उपहार था। 


कोलम्बा छः साल तक और जीवित रहा। वो अपने परिवार और अपने काम से खुश था।  मरते समय वो वही अपना प्रिय काम कर रहा था।  उसके सामने उसका चर्म पत्र , उसकी कलम और स्याही थी।  एक वाक्य की नक़ल करते हुए बीच में उसकी मृत्यु हुई थी। 



 


 

 

Sunday, December 29, 2019

GOD NEVER FORGETS ANYONE


In 1892 at Stanford University , an 18-year-old student was struggling to pay his fees. He was an orphan, and not knowing where to turn for money, he came up with a bright idea. He and a friend decided to host a musical concert on campus to raise money for their education.

They reached out to the great pianist Ignacy J. Paderewski. His manager demanded a guaranteed fee of $2000 for the piano recital. A deal was struck and the boys began to work to make the concert a success.

The big day arrived. But unfortunately, they had not managed to sell enough tickets. The total collection was only $1600. Disappointed, they went to Paderewski and explained their plight. They gave him the entire $1600, plus a cheque for the balance $400. They promised to honour the cheque at the soonest possible.

“No,” said Paderewski. “This is not acceptable.” He tore up the cheque, returned the $1600 and told the two boys: “Here’s the $1600. Please deduct whatever expenses you have incurred. Keep the money you need for your fees. And just give me whatever is left”. The boys were surprised, and thanked him profusely.
It was a small act of kindness. But it clearly marked out Paderewski as a great human being.

Why should he help two people he did not even know? We all come across situations like these in our lives. And most of us only think “If I help them, what would happen to me?” The truly great people think, “If I don’t help them, what will happen to them?” They don’t do it expecting something in return. They do it because they feel it’s the right thing to do.

Paderewski later went on to become the Prime Minister of Poland. He was a great leader, but unfortunately when the World War began, Poland was ravaged. There were more than _1.5 million people starving in his country, and no money to feed them . Paderewski did not know where to turn for help. He reached out to the US Food and Relief Administration for help.

He heard there was a man called Herbert Hoover who later went on to become the US President. Hoover agreed to help and quickly shipped tons of food grains to feed the starving Polish people.

A calamity was averted. Paderewski was relieved. 

He decided to go across to meet Hoover and personally thank him. When Paderewski began to thank Hoover for his noble gesture Hoover quickly interjected and said, " You shouldn’t be thanking me Mr. Prime Minister. You may not remember this, but several years ago, you helped two young students go through college. I was one of them .”

The world is a wonderful place. What goes around comes around. Please help others to the best of your ability. In the long run you may be helping yourself. God never forgets anyone who sows a good seed in other people, never .  



Nothing in nature lives for itself. Rivers don't drink their own water. Trees don't eat their own fruit. Sun doesn't give heat for itself. Flowers don't spread fragrance for themselves. Living for others is the rule of nature. And therein lies the secret of living. 

Monday, March 26, 2018

GK|Part 2| List of Winners of Nobel Prize 2017|


Hi Friendes,

सभी दोस्तों   एक बार फिर से मेरा  नमस्कार।  आज हम ले कर आये हैं।  GK का दूसरा भाग। ये है नोबेल पुरुस्कार विजेताओं की 2017 की  लिस्ट सभी श्रेणियों में। आप सभी को अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें। 



Category        Winner & Prize Share          Recognitation For
Physics Rainer Weiss ( Prize Share: 1/2)
Barry C. Barish ( Prize Share : 1/4
Kips S. Thorne (Prize Share : 1/4 
" for Decisive contribution to the LIGO
Detector and the observation of gravitational waves"
Literature Kazuo Ishigoru (Prize Share : 1/1 " Who in novels of great emotional force,
has uncovered the abyss beneath our illusory
sense of connection with the world"
Peace International Campaign to Abolish Nuclear Weapons (ICAN)
- (Prize Share : 1/1) 
" for its work to draw attention to the catastrophic
Humanitarian Consequences of any use of nuclear
 weapons and for its ground-breaking efforts to
achieve a treaty based prohibition of such weapons"
Economic
Science
Richard H. Thaler  ( Prize Share : 1/1 " for this contribution to behavioral econimics"
Chemistry Jacques Dubochet (Prize Share : 1/3
Joachim Frank (Prize Share : 1/3
Richard Henderson  (Prize Share : 1/3
" for developing cryo-electron microscopy for the high
resolution structure determination of biomolecules in
Solution" 
Medicine/
Physiology
Jeffrey C. Hall  ( Prize Share : 1/3
Michael Rosbah ( Prize Share : 1/3
Michael W. Young ( Prize Share : 1/3
"for their discoveries of Molecular mechanisms controlling the circadian rhythm"

Sunday, March 25, 2018

सफलता ही जीवन की सीढ़ी है |अच्छी सोच अच्छा कार्य |

नमस्कार दोस्तो Image result for successfull

आज  बात करते हैं सफलता के विषय पर।  ये सफलता क्या होती हैं।  जब हम छोटे होते हैं सफलता जैसी चीज की हमे कोई भी जरूरत नहीं रहती है।  हम अपनी  ही दुनिया में मस्त रहते हैं , घर में क्या चल रहा है क्या  होने वाला है इन सब झंझटो से कोसो दूर रहते हैं।  फिर आते हैं हम सफलता की पहली सीढ़ी की ओर मेरा मतलब समझ तो रहे होंगे आप की पढाई की तरफ जब हम पढ़ने  लगते हैं तो हमे एक ड्यूटी मिल जाती है। हमारे आस पास के लोग और मम्मी पापा भी हमे सफलता की गिनती समझाने लगते है।  कि बेटा तुम्हे तुम्हे पढ़  लिख कर बड़ा आदमी बनना है एक कामयाब पुरुष होना है।  फिर मैं क्या करता हूँ वही रट्टा मर लेता हु।  दिन रात सफलता के सपने देखता रहता हूँ। और किसी चीज में हमारा मन नहीं लगता सिर्फ हमारे चारो तरफ सफलता की घंटी बजायी जाती है।  स्कूल में मास्टर सफलता सफलता किये जा रहे हैं।  मगर  मेरी सोच यह है कि हमें सफलता को छोड़ कर अपने उस समय का कार्य पूरा करना चाहिए जिस में हम चल रहे हैं यदि हम हर रोज का कार्य नियम से पूरा करते रहे तो सफलता एक न एक दिन हमारे कदम चूमेगी। एक और बात यंहा पर महत्वपूर्ण यह है के हमें अपनी मंझिल पर नजर रखनी पड़ेगी और निरन्तर उसी दिशा में कार्य करते रहे तो हमें वो मंझिल मिल कर ही रहेगी। हमे अपने समाज में अपनी इज्जत बनायीं रखनी चाहिए।  लोगो को अपने हुनर से उन्हें दिल से छू लेना चाहिए।  क्योंकि आप अगर एक सफल आदमी बन जाते हो मगर आप अपने अहं में खो जाओगे तो लोग आपको मरने के बाद तो क्या आपको जीते जी भूलते चले जायेंगे और आपके सफल होने के बावजूद भी आपकी हस्ती मिटती जाएगी।
अब्दुल कलम 
                     इन महा पुरुष को कौन नहीं जनता हैं ये कोई बहुत बड़े पहलवान नहीं थे मगर इनके हुनर इनकी खोज के कारण विश्व में आज भी मरने के बाद याद बची हुई हैं।  

एक बार एक ताले वाले की दुकान होती है।  उसमें बहुत से ताले और चाबियाँ होती हैं और वहां पर एक हथौड़ा भी होता है।  एक दिन हथौड़ा चाबी से पूछता है कि मैं इतना भारी और शक्तिशाली होने के बावजूद भी ताले को बहुत देर में तोड़ता हु मगर तू इतनी छोटी और पतली  भी बड़े से बड़े ताले को कैसे खोल देती हो। 
चाबी ने मुस्करा कर कहा तुम तो ताले पर ऊपर  प्रहार करते हो उसे तोड़ने की कोशिश करते हो मगर में तो उसके अन्दर अंतर्मन तक जाती हु और घूमकर उस से प्रार्थन करती हूँ जिससे ताला खुल जाता है। 
दोस्तों यंहा पर चाबी ने कितनी अच्छी बात कही है कि  हमे लोगो को अपना बनाने के लिए उनके अंतर्मन में जाने की आवश्यक्ता होती है।  हम कितने भी शक्तिशाली हों कितने भी बलशाली हो हम लोगो को झुका सकतें हैं पर अपना नहीं बना सकते  हैं।  एक अच्छे विचारों और बातों के दम पर हम बड़े से बड़े आदमी को अपना बना सकते हैं जिससे हमारी समाज और देश में इज्जत बानी रहती है। 

हमें सफलता हासिल करने के लिए अपने हुनर को भी जानना भी बहुत जरुरी है। अपना हुनर ही हमे एक बड़े मुकाम पर ले जा सकता है।  हमे दूसरे से जो चीज लेनी चाहिए वो है राय और उसके अनुसार हमें आगे  चाहिए। 

एक बार मुर्गी के अंडो में एक बाज़ का  अंडा मिल जाता है।  कुछ दिनों बाद  उन अंडो में से चूजे बाहर निकलते हैं उनमें से बाज़ भी होता हैं।  वह उन चूजों के साथ घूमता फिरता है उन्ही की हर चीज फॉलो करता है जो पुरे दिन में वो चूजे करतें है जैसे कि घूमना फिरना , ची ची करना , दाना चुगना आदि।  सब आदतें उनकी अपना लेता है। एक दिन बाज़ का बच्चा चूजों के साथ दाना चुग रहा था अचानक उसकी नजर आसमान में उड़ रहे बाज़ पर पड़ी उसने एक चूजे से पूछा वह पक्षी कौन  सा है। हम इतनी इतनी ऊपर उड़ सकते हैं क्या ? चूजे ने कहा वह बाज़ हैं सिर्फ बाज़ ही इतनी ऊपर उड़ सकता है हम तो चूजे हैं हम कभी भी इतनी ऊपर नहीं उड़  सकते हमारे अंदर इतनी समता नहीं है।  और वह बाज़ का बच्चा चूजे की बातों में आकर चूजे की तरह अपना जीवन काटता है।  वह अपने अंदर छुपे हुए हुनर को पहचानने  की कोशिश नहीं करता हैं अंत में वह बिना उड़े ही  मर जाता है। 
इस प्रकार से हमें चूजों की तरह नहीं सोच कर अपने हुनर को जरूर पहचानना चाहिए. 


                                  धन्यवाद् दोस्तों मिलते रहेंगे । 





महिलाओं का सम्मान

मेरे प्यारे दोस्तों, आज हम ऐसे युग में जी रहें हैं जिसमें आदमी को घर बैठे अनेकों भोग विलास की वस्तुएं घर बैठे प्राप्त हो जाती हैं । आज आदमी ...