परिवार एक गाड़ी।
हैल्लो दोस्तों पुरे विश्व में कोरोना काल छाया हुआ है। हर आदमी अपनी इच्छाओ के साथ जिए जा रहा है। आज
19-08 -2020 सुबह के 6 बजे एक अजीब सी दुनिया में से वापिस खिंच के लायी बीवी।काश के बीवी नहीं जगाती । आज के समय सिर्फ किसी भी
आदमी को चैन मिलता है वो है नींद से । ये भी भगवन ने अजीब सी दुनिया बनायीं एक बनावटी रंगीली दुनिया जिसमें
जाकर मनुष्य अपना वर्तमान ,दुःख और ख़ुशी सब भूल जाता है। इस दुनिया से बाहर निकलने के बाद हमने वही
पाया फैमिली रूपी गाड़ी जिसको हम चलाये जा रहे या उसके मुसाफिर बन कर चल रहे हैं। हमने इस दुनिया से
बाहर निकल कर थोड़ मौसम का मुआयना किया , ये लो भाई आज भी दफ्तर लेट पहुंचेंगे । मौसम था तो बड़ा
सुहाना ठंडी गीली हवा मन को इतना शांत कर रही थी की मानो मै आसमान के उपरले छोर पर उड़ रहा हो एक
दुःख भरी दुनिया और स्वार्थी दुनिया से दूर। स्वार्थी दुनिया ये तो जाहिर सी बात है ये दुनिया इतनी स्वार्थी हो गई है
की लोगों ने इस नेचर के नियमो को भी तार तार कर दिया है। बस इसके लिए तो "अपना काम बनता बाड़ में जाये
जनता " यही कहा जा सकता है। एक तो बात है कभी-कभी मेरे मन (ये तो आप भी सोच लेते होंगे) में ये ख्याल
आता है मेरा मन मुझ से हजारों प्रश्नन पूछने की जदोजहद में लगा रहता है मगर इनका एक ही जवाब है की काश
ऐसा होता। इस भगवान् (गॉड ,अल्हा ) ने बनायीं प्यारी सी दुनिया में इतनी सरहदें , इतनी बंदिशे क्यों लगाई गयी।
हम सब एक ही जाति (मनुष्य जाति) के लोग है। क्यों ये मुद्रा बनायीं गयी , क्यों ये बड़े-बड़े नियम बनाये गए और
उनको तोड़ने पर कठोर कानून बनाये गए। क्यों लोग अपनी रति भर इच्छा के लिए अपने ही जाति (मनुष्य जाति )
के खून का प्यासा हो जाता है? स्त्री वो हस्ती है जो हमारे जीवन के सबसे पहला उत्पति का जरिया है स्त्री हमारी
परिवार की गाड़ी का अहम् यानी के सबसे मजबूत मुसाफिर है। क्यों लोग उसको आज हवस की नजरों से देखते है
? क्यों उनकी तमन्ना सिर्फ औरत का शरीर नौचने की होती है ? क्यों लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं
? आखिर क्यूँ ?ये क्यों का जवाब न किसीको भी नहीं मिला है आज तक भी। चलो इसका जवाब तो मैं दे नहीं
सकता मगर एक बात मैं खुद को तो सुधार सकता हूँ। खुद को तो मैं कैसे भी ढाल सकता हूँ वो कहते है न कि
"खुद की सोच बदलो , संसार अपने आप बदल जायेगा " चलो इस से कुछ तो सुधार होगा। मेरे दिल और दिमाग
का इस विषय पर शब्दों का युद्ध पुरे जोरो शोरों पर जारी था इतने में पानी के कुछ छीटें मेरे चिंता जनक चेहरे पर
आकर गिरे। मुझे लगा की किसी ने मुझे समुन्दर में धकेल दिया। मैं अपने इस शब्दों के खेल से वापिस अपने
वर्तमान में आया और देखा की अब बरसात भी शुरू हो गयी थी। ठण्डी -ठण्डी मोतियों जैसे बुँदे घर के आंगन में
गिर रही थी। घर के चूल्हे पर चाय की प्याली आग की लपटों से ऐसी लिपटी हुयी थी कि जैसे दो प्रेमी कुम्भ के मेले
में बहुतसालो के बिछड़े हुए मिले थे। चाय की खुशभु और बरसात में ठंडी गिरती बूंदो का संगीत और महकती
हवादिल को और मन को शांति प्रदान कर रहे थे। ठंडी मदमहक्ति हवा के थपेड़ो से मैं अपने खयालो में खो गया।
अपने अतीत में की जब मैं या आप इस परिवार रुपी गाडी में बैठे थे तो क्या महसूस करते थे कैसा समय था।
बहुत हजारों सालो पहले ये तो आज तक भी किसीको पक्का पता नहीं चल पाया है कि आदमी की उत्पति कब
,कहाँ और किस समय हुयी थी। साइंस तो आज भी इसकी खोज कर रहा है। ये तो लोगो के अपने अपने तर्क है
जो वे बता कर इस फॅमिली रुपी गाडी से विदा ले चुके हैं। मगर हाँ मैं उन्हें गलत बिलकुल नई कहूंगा क्योंकि
उन्होंने अनुमान लगाया था। बाकी तो हम लोग भी कर सकते हैं न। तो ये हजारो पता नई लाखों सालो से चलता
आ रहा की आदमी हमेशा एक परिवार रुपी गाडी पर सफर करता है। उसके इस सफर में हजारो मोड़ और
लाखो खुँशिया और दुःख आते और जाते हैं फिर भी मनुष्य परिवार रुपी गाडी को नहीं छोड़ता है। क्यूंकि हमारी
जिंदगी परिवार से चलती है या परिवार के लिए चलती है। बिना परिवार के इस दुनिया में कोई भी सदस्य नहीं है।
परिवार की गाड़ी हजारों लाखो सालों से चलती आ रही है।इस परिवार की गाडी में जितने भी हमसफ़र होते हैं वो
हमशा यादगार होते है और हमारी ज़िन्दगी पर एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं जो हम भूलकर भी नहीं भुला सकतें।
No comments:
Post a Comment